शेखपुरा व बरबीघा के बाद अब नीमी में काॅमन सर्विस सेन्टर

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा। भारतीय डाक विभाग का काॅमन सर्विस सेन्टर की सुविधाएं अब शेखपुरा के साथ साथ बरबीघा व नीमी डाकघर में लोगों को प्रदान होने लगेगी। इस संदर्भ में सहायक डाक अधीक्षक नीरज चौधरी ने बताया कि इसके लिए सोमवार को पटना से ही विभाग के पूर्वी क्षेत्र के चीफ पोस्टमास्टर अनिल कुमार ने वर्चुअल तरीके से शुभारंभ किया। इस मौके पर पीएमजी अनिल कुमार ने वर्चुअल तरीके से लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि शेखपुरा, बरबीघा के अलावे नीमी के डाकघर में आधार केन्द्र, काॅमन सर्विस सेन्टर एवं घरेलू मुद्रा हस्तांतरण सहित कई प्रकार की बेहतर सुविधाएं प्रदान होने लगेगी। बरबीघा व शेखपुरा के लोगों में खुशी का माहौल देखकर उन्होने अभार व्यक्त हुए कहा कि हमारा संकल्प घर घर तक सम्पूर्ण डाक सेवा प्रदान कराना तथा कोई भी व्यक्ति वंचित न रह जायें। सहायक डाक अधीक्षक नीरज चैधरी ने बताया पीएमजी अनिल कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय डाक विभाग दिन प्रतिदिन अपनी सेवाएं को डिजिटल प्लेटफाॅर्म के माध्यम से लोगों तक पहूंचने की कोशिश कर रही है। ताकि विभाग द्वारा प्रदान किए जा रहे सुविधाओं में अधार पंजीकरण व अद्यतीकरण, पैन कार्ड बनाने, मोबाईल व टीवी रिचार्ज, बीमा प्रीमियम तथा बिजली बिल भुगतान, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत कराने, रेलवे तथ विमानों के टिकटों को बुकिंग सहित बिहार सरकार के कई योजनाओं की सेवाओं का लाभ डाकघरों के माध्यम से प्रदान कराई जा रही है।