विरायतन के द्वारा अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र महादेव सिमरिया में नेत्र शिविर का आयोजन किया गया।

जमुई
                        जनादेश न्यूज़ जमुई                                  सिकंदरा (प्रवीण कुमार दुबे/अबधेश कुमार सिंह) प्रखंड अंतर्गत अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महादेव सिमरिया के परिसर में विरायतन राजगीर के सौजन्य से नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ माता साध्वी श्री संपत जी साध्वी श्री रोहिणी जी तथा मुखिया देवेंद्र कुमार सिंह एवं पंचायत के सरपंच द्वारा दीप जलाकर किया गया माताजी को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट की गई प्रोफेसर अनिल प्रताप सिंह ने स्वागत भाषण दिया अपने उद्बोधन में माता साध्वी जी ने कहा कि आचार्य श्री चंदना जी की कृपा से आज यहां नेत्र जांच शिविर का आयोजन संभव हुआ उन्होंने कहा भगवान महावीर का संदेश जीवन में उतारो सत्य अहिंसा करुणा प्रेम को अपनाकर जीवन को सुंदर बनाने की प्रेरणा दी माताजी ने कहा कि हिंसा से जीवन अशांत होगा जीवन में प्राणियों से पेड़ पौधों से प्रेम करें जल को बचाएं अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें प्रगतिशील आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया लगभग 500 लोगों के आंखों की जांच की जिसमे 119 मरीज मोतिया बिद के पाये गये जिनका ऑपरेशन 27 नवम्बर को राजगीर में किया जाएगा गई इस मौके पर एंबुलेंस चालक विनोद कुमार रंजीत कुमार भट्टाचार्य अंजनी कुमार राजीव रंजन एवम स्कूली छात्रों ने भी योगदान दिया।कार्यक्रम को सफल बनाने में अवधेश कुमार सिंह सुबोध कुमार सिंह महेश आनंद प्रताप सिंह राजीव कुमार सिंह राहुल कुमार अमरेंद्र कुमार प्रियदर्शी संजय कुमार सिंह केदार प्रसाद सिंह सहित ग्राम वासियों ने भरपूर सहयोग दिया साथ ही पंचायत राज महादेव सिमरिया की आम जनता का भी अहम भूमिका रही।