वार्ड सदस्य ने छठ व्रतियों के बीच में सैकड़ों नारियल किया वितरण

जमुई
जनादेश न्यूज़ जमुई
लक्ष्मीपुर (संजय कुमार/गौतम यादव) : प्रखंड के मटिया पंचायत वार्ड नंबर 05 के वार्ड सदस्य रामलखन राम ने लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर छठ व्रतियों को नारियल वितरण किया।
वार्ड सदस्य रामलखन राम ने बताया कि मैं अपने वार्ड नंबर 05 में यह पुनीत कार्य तीन वर्षों से करते आ रहे हैं।उसी क्रम में अपने वार्ड के एक-एक घर में नारियल पहुँचाने का कार्य किये हैं।जैसे रमाणी टोला,कानु टोला,तुरी टोला,मांझी टोला एवं टोलों के घरों में एक-एक नारियल पहुँचा कर छठ मैया से अपने पंचायत,प्रखंड और जिले के लिए अमन चैन, शान्ति और सुख समृद्धि की कामना करते हैं।इस मौके पर
पुतुल देवी, रिंकू देवी, सावित्री देवी ,अंजली देवी, कालंदी देवी सौरभ चंद्रवंशी, दीपक सिंह, आकाश कुमार, नीरज कुमार, सत्येंद्र कुमार राम, शिव शक्ति राम एवं अन्य लोग उपस्थित थे।