वारसलीगंज में सावन महोत्सव में रक्षाबंधन उत्सव को समरसता पर्व के रूप में मनाया गया

नवादा
जनादेश न्यूज़ नवादा
नवादा: (वारसलीगंज से प्रदीप कुमार के रिपोर्ट) : आजादी के अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा लगाने का आह्वान , परम वैभव के शिखर पर होगा मेरा भारत , वारिसलीगंज , 12 अगस्त 22 : शुक्रवार की शाम नगर परिषद मुख्यालय स्थित चीनी मिल मैदान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में सावन महोत्सव एवं रक्षाबंधन उत्सव को समरसता पर्व के रूप मनाया गया। इस मौके पर काफी संख्या में संघ के स्वयंसेवक मौजूद थे। संघ के जिला समरसता प्रमुख विजय कुमार राय ने ‘ चंदन है इस देश की माटी तपोभूमि हर ग्राम है , हर वाला देवी की प्रतिमा बच्चा बच्चा राम है ‘ गीत से कार्यक्रम का आगाज किया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला धर्मजागरण प्रमुख अधिवक्ता चंद्रमौली शर्मा ने सावन माह की महिमा के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए सावन महोत्सव पर प्रकाश डाला। रक्षाबंधन उत्सव के पौराणिक और धार्मिक महत्व के बारे में बोलते हुए श्री शर्मा ने इसे राष्ट्र की एकता और समरसता के लिए महत्वपूर्ण कड़ी बताया।उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव पर 13 से 15 अगस्त तक अपने अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाने का आह्वान किया। इससे पूर्व स्वयसेवकों में विभिन्न प्रकार के खेल के माध्यम से राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार किया गया। संघ के खण्ड संघचालक श्रवण प्रसाद ने आगत लोगों का आभार जताते हुए भारत माता को परम वैभव के शिखर पर पुनर्स्थापित करने के लक्ष्य को हासिल करने में तन मन धन से जुड़ने का आग्रह किया। तत्पश्चात गुरु के रूप में भगवा ध्वज को रक्षासूत्र बांधकर भारत माता की रक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर नगर कार्यवाह शम्भु शरण , शारीरिक प्रमुख लक्ष्मण प्रसाद चौरसिया , व्यवस्था प्रमुख उमेश प्रसाद , डॉ. रणजीत कुमार , शैलेन्द् शर्मा ,दिनेश प्रसाद , कृष्णनंदन प्रसाद , सुनील कुमार वर्णवाल , चंदन कुमार , विजय कुमार मुन्नू , वेदप्रकाश कुमार , सदानंद प्रसाद , विकास कुमार , विवेक कुमार , बासो राम , सरपंच विजय प्रसाद समेत काफी संख्या में स्वयंसेवक एवं गणमान्य उपस्थित थे।