लगातार जिले में हो रहे हत्याओं से सहमा जमुई पुलिस-प्रशासन की कार्य शैली पर उठ रहें हैं सबाल।

जमुई
जनादेश न्यूज़ जमुई
जमुई (ब्यूरो अजीत कुमार/ धीरज कुमार सिंह) जमुई जिले में लगातार हो रही हत्याओं जमुई दहल गया है पुलिस प्रशासन की कार्य शैली पर सबाल उठ रहे हैं ताजा मामला बरहट प्रखंड के मलयपुर थाना क्षेत्र में बरियारपुर पंचायत के करमन गाँव की है,जहाँ 2 अज्ञात अपराधियों ने 40 वर्षीय अशोक यादव को गोली मार कर हत्या कर दी।मृतक के पुत्र अजय यादव ने बताया सुबह 6:30 बजे के करीब घर के पूरब बाबाथान बहियार में खुले में शौच करने के लिए निकले और खैनी बनाकर खाया ही था कि पूर्व से झाडियों में धात लगाये अपराधियों ने सामने से गोलियां चलानी शुरु कर दी,जिससे तीन गोली मृतक के शरीर में लगा,पहली गोली बायें हाथ के कलाई में लगी तो अशोक यादव कुछ दूर भागने लगा और बगल के खेत में जोत आवाद कर रहे खोना यादव ने गोली चलने की आवाज को सुनकर सहम गये और अशोक यादव को भागते हुए देखा और खोना यादव जोर जोर से चिल्लाने लगा।खोना यादव को चिल्लाते देख अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की जिससे खोना यादव बेहोश हो कर जमीन पर गिर पड़े और ,तब तक अशोक यादव दुसरी गोली कमर के उपर लगी एवं तीसरी गोली दायें पंजड़े लगते ही जमीन पर ढेर हो गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई ।ग्रामीणों ने अपराधियों को घेरना चाहा,लेकिन अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए करमन पहाड़ी पर चढ कर भाग निकले ।मृतक अशोक यादव को दो पुत्र एवं दो पुत्री है।घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गई और मृतक की पत्नी ललिता देवी का रो रो कर बुरा हाल हो गया।
घटना का कारण पूछें जाने पर उनके पुत्र ने बताया कि यह हत्या बरियारपुर पंचायत के मुखिया माकेश्वर यादव की हत्या की आशंका पर की गई है।जबकि जिस समय मुखिया माकेश्वर यादव की हत्या हुई थी उस समय मेरे पिता जी आर्म्स एक्ट के तहत जेल में बंद थे।फिर भी मुखिया माकेश्वर यादव की हत्या के आरोप में उसके परिजनों ने हमारे पिता अशोक यादव की हत्या करायी है। इससे साफ जाहिर होता है कि अशोक यादव भी अपराधी प्रवृत्ति का था और पूर्व में नक्सलियों ने भी इसका घर उड़ा दिया था।हो सकता है कि ये नक्सलियों के निशाने पर भी थे। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजेश कुमार, एसआई शिव कुमार सिंह,एएसआई संजय कुमार सिंह दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुँच कर निरिक्षण किया जहां। उन्हें 315 की दो खोखा भी बरामद हुआ। लाश को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया गया है।वहीं इस संबंध में मृतक के भाई मनोज यादव ने बलराम यादव,फूक्कन उर्फ अजीत यादव,सकलदेव यादव तीनों का पिता स्व चन्द्रिका यादव सहदेव यादव पिता रामलाल यादव राजू यादव पिता सहदेव यादव,उपेन्द्र यादव पिता बिहारी यादव और बलराम यादव का ड्राइवर मनी राय पिता अर्जुन राय ग्राम नया टोला रचिमाडी,थाना मटिहानी जिला बेगुसराय को नाम जद अभियुक्त बनाया है।
घटना स्थल पर अनुमंडलाधिकारी लखिन्दर पासवान और डीएसपी राम पुकार सिंह भी पहुँच कर निरीक्षण किया और परिवार वालों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया और कहा की अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की जायेगी।