लक्ष्य से कम वर्षा के कारण धान की रोपनी प्रभावित : डीएओ

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
165 .2 एमएम की जगह महज 83 .एमएम वर्षा मंगलवार तक हुई
शेखपुरा। लक्ष्य से कम वर्षा होने के कारण इस जिले में धान की रोपनी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस बाबत शेखपुरा के नये जिला कृषि पदाधिकारी शिवदत्त प्रसाद सिन्हा ने बताया कि जुलाई माह में अब तक कमसे कम 165 .2 एमएम वर्षा होना चाहिए था। लेकिन मंगलवार तक इस जिला में महज 83.2 एमएम वर्षा हुई है। उन्होंने कहा कि इस जिले के अधिकांश किसान वर्षा पर आधारित खेती किया करते है। कम बारिश के चलते इस जिला में अबतक एक हजार 557 हैक्टेयर से अधिक भूमि में ही धान की रोपनी हो पाई। जबकि इस जिले में 23 हजार हैक्टेयर भूमि में धान की रोपनी का लक्ष्य रखा गया है। कुल लक्ष्य के विरुद्ध इस जिला में मात्र 6 प्रतिशत भूमि में ही धान की रोपनी हो पाई है। जबकि अबतक कमसे लक्ष्य के विरुद्ध कमसे कम दस प्रतिशत भूमि में धान की रोपनी खत्म हो जानी चाहिए। जिला कृषि पदाधिकारी ने कहा कि अभी यहां मौनसून का रुख अच्छा है। साथ ही रुक रुक बर्षा हो रही है। उन्होंने धान की रोपनी में तेजी आने की संभावना व्यक्त की। डीएओ ने कहा कि ऐसे भी इस जिला में नागपंचमी के बाद अधिकांश किसान धान की रोपनी शुरू करते है। नागपंचमी के बाद धान की रोपनी में तेजी आ रही है।