ओबीसी महासभा छात्र मोर्चा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष बने पंकज,बधाइयों का लगा तांता

नालंदा राजगीर
जनादेश न्यूज़ नालंदा
राजगीर : ओबीसी महासभा छात्र मोर्चा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष पद पर राजगीर बंगाली पाड़ा
निवासी पंकज कुमार यादव का मनोनयन किया गया है। ओबीसी छात्र मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव
संदीप माली द्वारा बिहार प्रदेश छात्र मोर्चा अध्यक्ष पद पर पंकज कुमार की नियुक्ति ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय कोर कमिटी संरक्षक वैभव सिंह और
छात्र मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह लोधी के सहमति से किया गया है। नवनियुक्त महासभा बिहार छात्र मोर्चा के अध्यक्ष पंकज कुमार ने
कहा कि पूरे देश मे ओबीसी समुदाय के सामाजिक संगठन ओबीसी महासभा द्वारा ओबीसी बर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। बिहार में ओबीसी समुदाय के छात्र छात्राओं के हित में पूरे बिहार के छात्र जगत को एकजुट कर एक मंच पर लाकर
इस समुदाय के लोगो को सामाजिक और राजनैतिक शक्ति प्रदान करना है। नवनियुक्त बिहार
प्रदेश अध्यक्ष को बधाई देने वालो में बीरेंद्र यादव, अभिषेक कुमार उर्फ गोलू यादव, सूरज यादव,
राजद प्रखण्ड अध्यक्ष महेंद्र रविदास, राजद नेता रणवीर कुमार रत्नाकर, सनी राज, बलराम कुमार, अर्चना, नीलम मोहन सहित अन्य ने बधाई दी है।