राजधानी पटना को हर हाल में जाम और अतिक्रमण से मिलेगा निजात, खुद सड़कों पर उतरे प्रमंडलीय आयुक्त संजय अग्रवाल

पटना
जनादेश न्यूज़ पटना
पटना : राज्य में नई सरकार के गठन के बाद लगातार तरह-तरह के विकासात्मक कार्य किए जा रहे हैं जिसके तहत शहरों को जाम से निजात दिलाने का भी एक बेहतर प्रयास किया जा रहा है. इतना ही नहीं शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने का भी प्रयास तेजी से किया जा रहा है और इस कड़ी में पटना प्रमंडलीय आयुक्त संजय अग्रवाल खुद सड़कों पर उतर कर इसे प्रभारी करने का प्रयास कर रहे हैं.
दरअसल राजधानी पटना में जाम एवं अतिक्रमण से निजात दिलाने हेतु प्रमंडलीय आयुक्त उच्च अधिकारियों की टीम के साथ सड़क पर उतर कर बोरिंग रोड चौराहा से पानी टंकी मोड़ तक जिला प्रशासन द्वारा संचालित कार्य का आयुक्त और जिला अधिकारी के नेतृत्व में निरीक्षण किया गया.