जनादेश न्यूज़ नेटवर्क
रजौली (नवादा)थाना क्षेत्र के हरदिया में एनएच-20 सड़क के किनारे कोयले के डस्ट का अवैध कारोबार एक बार फिर धड़ल्ले से पनपने लगा है।रजौली पुलिस की नाक के नीचे काले हीरे की चोरी का कारोबार माफियाओं व पुलिस की सांठ-गांठ के बाद एक बार पुनः पैर पसारना शुरू कर दिया है।काले हीरे कहे जाने वाले कोयला के नाम पर कोयला माफियाओं द्वारा कोयले के डस्ट का कारोबार किया जा रहा है।झारखंड की ओर से आने वाले कोयला लदे ट्रकों को एनएच-20 पर सड़क के किनारे में बने इन माफियाओं के डंपिंग यार्ड में रोक कर ट्रक चालक की मिलीभगत से काले हीरे के नाम से कोयले को उतार लिया जाता है।कोयला उतारने के बाद झारखंड के कोल फिल्ड क्षेत्र से आने वाले कोयले के फेंके हुए डस्ट को बराबर की मात्रा में इसमें मिलाकर व पानी डाल कर बगल के आगे पीछे स्थित धर्मकांटे पर उसका वजन कराकर उसे निर्धारित गंतव्यों की ओर भिजवा दे रहे हैं।जिसकी भनक कोयला मंगाने वाले व्यवसाइयों को भी नहीं होती है।उन्हें यह जानकारी नहीं होती कि लाया गया कोयला ऑरिजनल है या मिलावटी।उन्हें तब पता चलता जब इंट भट्ठेदार उसे इंट पकाने के काम में लाने लगते हैं।देर से जलने वाले कोयले के कारण ईंट अच्छा से नहीं पक पाती है।जब तक उन्हें समझ में आता है,तब तक काफी देर हो चुका होता है।ट्रक वाले पैसे लेकर जा चुके होते हैं।
अवैध कोयला डिपो पर अधिकारी नहीं करते कार्रवाई
