आद्रा नक्षत्र किसान को किया गदगद 

नवादा

जनादेश न्यूज़ नेटवर्क

रजौली (नवादा) प्रखंड क्षेत्र में आद्रा नक्षत्र में शनिवार को शाम से हो रही झमा-झम हुई बारिश ने किसानों के चेहरे पर खुशी ला दी है।साथ ही आमजन को गर्मी से भी राहत मिली है।किसान खेती की तैयारी में पूरी तरह जुट गए हैं।शनिवार की देर शाम से लेकर रविवार तक रुक-रुक कर बारिश हो रही है।आद्रा नक्षत्र चढ़ने के बाद से ही बारिश होने से किसान खुश दिख रहे हैं।बारिश होने से किसानों को राहत मिली है।खेतों में पानी की आवश्यकता है।रुक-रुक कर हो रही बारिश ने किसान की चिंता को दूर कर दिया है।किसान पवन पंडित,शर्मा पंडित,सुरेश यादव,अशोक साव कहा कि खेती की तैयारी के लिए अभी तक हुई वर्षा संतोषजनक है।हालांकि किसानों के बीच चर्चा है कि कहीं इस समय बारिश हो जाए और रोपनी के समय ना होगा तो परेशानी बढ़ सकती है।

जल्द शुरू होगी धान की रोपनी 

धान की खेती को लेकर तैयार बिचड़े से धान रोपाई का कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा।क्योंकि खेतों में डाला गया बिचड़े अब तैयार हो रहा है। अभी तक हुई बारिश खेती करने को लेकर पूरी ठीक है।यदि इसी तरह बारिश होती रही तो इस वर्ष खेती अच्छी होगी।उन्होंने कहा कि आद्रा में पानी बरसने के साथ ही यह शुभ संकेत मिलने लगता है की वर्षा अच्छा होगी।आद्रा नक्षत्र कृषि खरीफ फसल के लिए अच्छा माना गया है।आद्रा नक्षत्र में वर्षा होने से किस अच्छे फसल होने का अनुमान लगा लेते हैं।

धान के बचड़े के लिए बारिश संजीवनी 

मूसलाधार बारिश से धान के बचड़े के लिए बारिश संजीवनी मानी जा रही है। कई दिनों से लोग चिलचिलाती धूप के कारण एवं उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे।लोग धूप में निकलने से परहेज करने लगे थे।दोपहर के बाद काले बादल छाए रहे और बहती हवा ने लोगों को शीतलता प्रदान की। किसान महेश आदर्शी ने बताया की बारिश होने से सब्जी मूंग और धान के नर्सरी को राहत मिली।साथ ही डाले गए धान के बचड़े के लिए बारिश ने संजीवनी का काम किया है।