यूपी के बाराबंकी सड़क हादसे में बिहार के 18 लोगों की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक

देश
जनादेश न्यूज नेटवर्क
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में हुए भीषण सड़क हादसे में बिहार के 18 लोगों की मौत हो गई है।वहीं बताया जा रहा है इस घटना में करीब 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।बताया जा रहा है कि बाराबंकी के रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में बिहार जा रही एक डबल डेकर प्राइवेट बस को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।
बताया जा रहा है कि यह घटना मंगलवार देर रात अयोध्या हाईवे पर हुई है। बताया जा रहा था कि बस में कुछ खराबी आ गई थी, जिसे सड़क पर रोककर ठीक किया जा रहा था। इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा के समय भारी बारिश हो रही थी।घटना में 18 लोगों की मौत और 25 से ज्‍यादा लोग घायल हो गए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह राज्‍य मंत्री नित्‍यानंद राय ने इस घटना पर शोक जताया है।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि वे इस हादसे से काफी दुखी हैं। उन्‍होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍य मंत्री योगी आदित्‍य नाथ से उन्‍होंने बात की है। उन्‍होंने सभी मृतकों के शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जताई है। साथ ही सभी घायलों के उचित उपचार का भरोसा दिलाया है।