मृतक चिकित्सक के परिवार से मिलकर सांत्वना देने पहुंचे पूर्व मंत्री श्रवण कुमार,बोले किसी कीमत पर नहीं बख्शे जाएंगे अपराधी

नालंदा बिहार शरीफ
जनादेश न्यूज़ नालंदा
बिहारशरीफ : बिहार के पूर्व मंत्री एवं नालंदा विधायक श्रवण कुमार ने आज विगत दिनों दीपनगर बाजार में चिकित्सक विजय कुमार शर्मा की चाकू घोंप कर की गई हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मुलाकात की और इस दुख की घड़ी में उन्हें सांत्वना देने का काम किया। उन्होंने कहा कि डॉ विजय कुमार बेहद ही नेक दिल इंसान थे और गरीबों के दुख दर्द में हमेशा खड़े होने का काम करते थे। उन्होंने कहा कि अपने सेवा के कारण ही पूरे क्षेत्र में इनकी काफी नाम था और काफी लोग इनको चाहते थे। यही वजह था कि लोग इनके यहां इलाज कराने पहुंचते थे। उन्होंने घटना पर दुख जताया और कहा कि बिहार की नीतीश सरकार अपराध की घटनाओं पर जीरो टोलरेंस की नीति के तहत काम करती है। अपराधियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और पुलिस अपना काम कर रहे हैं। इस मौके पर संजय कुशवाहा सहित अन्य लोग मौजूद थे। मालूम हो कि दो दिन पूर्व सनकी युवक के द्वारा चिकित्सक के क्लिनिक में घुस कर उन्हें चाकू घोप कर हत्या कर दी गयी थी जबकि दो कम्पाउण्डर को भी घायल कर दिया था। स्थानीय लोगो के द्वारा आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था।