महिला सिपाही को पति ने तलवार से बार कर किया जख्मी, पीड़ित महिला ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराई

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ पटना
मसौढ़ी : पत्नी पर जानलेवा हमला कर जख्मी करने के आरोप में मसौढ़ी पुलिस ने पीड़ित महिला के आवेदन के आधार पर इसके पति के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।प्राप्त सूचना के अनुसार मसौढ़ी थाना क्षेत्र के जगपुरा गांव निवासी विकास वर्मा की पहली पत्नी जुली कुमारी पटना बीएमपी5 में कॉन्स्टेबल के पद पे कार्यरत हैं। शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी शादी सात साल पहले आरोपी पति विकास कुमार वर्मा के साथ हुई थी। मगर आरोपी पहली पत्नी को रहते हुए दूसरी शादी रचा ली.पहली पत्नी ने शादी का विरोध किया तो मंगलवार को मारपीट कर तलवार से काटकर जख्मी कर लहूलुहान कर दिया।पीड़िता ने किसी तरह जान बचाकर मसौढ़ी थाना में आकार आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराई है।मसौढ़ी पुलिस ने पीड़ित महिला के आवेदन के शिकायत पर अनुसंधान में जुटी हुई है।
भोला कुमार, मसौढ़ी पटना