मसौढ़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न कार्यक्रम कर कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मनाया जन्मदिवस

पटना
जनादेश न्यूज़ पटना
मसौढ़ी : रहमतगंज स्थित पंडित दीनदयाल पुस्तकालय भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने बताया कि भाजपा द्वारा सेवा ही समर्पण को लेकर समाज सेवी कार्यक्रम आयोजित कर साफ सफाई वैक्सीनेशन के लिए जागरूकता महाभियान चलाया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुबह में हवन का कार्यक्रम प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के उपलक्ष में मंदिरों में हवन किया इसके बाद लोगों ने केक काटकर जन्म दिवस मनाया.वही इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार नगर अध्यक्ष संजय केसरी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक शर्मा जिला मंत्री भोला पाण्डेय नीरज शर्मा जिला उपाध्यक्ष रजनीश भारती विजय यादव उपेंद्र केसरी बबन केवट अजय शर्मा युवा अध्यक्ष शशीकांत रवि शर्मा विजय यादव विश्वनाथ केसरी सहजानंद शर्मा महामंत्री टुनटुन शर्मा शिव शंकर पाण्डेय , सहित युवा कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
भोला कुमार, मसौढ़ी पटना