मंत्रोच्चारण के साथ माता शैलपुत्री का आगमन

जमुई
जनादेश न्यूज़ जमुई
सोनो (सरोज कुमार दुबे) : दुर्गा माँ शैलपुत्री आज से पधार चुकी है पुरा वातावरण आज से भक्तिमय हो गया है ।घर घर माँ दुर्गा का कलश विराजित हो चुका है दुर्गा पूजा लेकर की तैयारी करने में लोग लगे हुए है ।आज से नौ दिनो तक माँ दुर्गा के सभी रूपो की पुजा भक्तिमय माहौल मे शुरू हो चुकी है।
वन्दे वांछितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम।
वृषारूढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशंस्विनिम।।
मां दुर्गा का पहला स्वरूप शैलपुत्री का है। पर्वतराज हिमालय के यहां पुत्री के रूप में उत्पन्न होने के कारण इनको शैलपुत्री कहा गया। यह वृषभ पर आरूढ़ दाहिने हाथ में त्रिशूल और बाएं हाथ में पुष्प कमल धारण किए हुए हैं। यह नव दुर्गाओं में प्रथम दुर्गा हैं। नवरात्रि पूजन में पहले दिन इन्हीं का पूजन होता है। प्रथम दिन की पूजा में योगीजन अपने मन को मूलाधार चक्र में स्थित करते हैं। यहीं से उनकी योग साधना शुरू होती है।पुरे प्रखंड मे हर जगह माँ दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाती है ।बच्चे मेले का आनन्द उठाते है। और तरह तरह के खिलौने खरीदतें हैं।