भारतीय जनता पार्टी की टीम ने सामुदायिक किचन का किया निरीक्षण

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
बरबीघा : स्थानीय हाई स्कूल में सरकार के द्वारा संचालित समुदायिक किचन अंचलाधिकारी बरबीघा अशोक कुमार की देख रेख में चल रहा है। जिसका निरीक्षण बीजेपी के एक टीम ने किया। सुबह शाम लोगो को भोजन दिया जा रहा है जिसमे बच्चे बुजुर्ग और महिला खाना खा रहे थे। जिनसे जानकारी लिया गया तो लोगों ने खाना के प्रति अपनी संतुष्टि जाहिर की। साथ ही वहां अंचलाधिकारी और बरबीघा नगरपरिषद के भी कर्मचारी मौजूद थे। उनसे कहा गया कि इस दिशा में और जागरूकता लाया जाय ताकि और ज्यादा लोग इस किचेन का लाभ ले सकें। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस लॉक डाउन में किचन का लाभ ले सके। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार, जिला उपाध्यक्ष हिरालाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष विपिन मण्डल, बरबीघा मण्डल अध्यक्ष राकेश कुमार और युवा मोर्चा उपाध्यक्ष बलराम वर्णवाल उपस्थित थे।