भाजपा नेता ने लक्ष्मीनारायण मंदिर में टेका माथा।

जमुई
जनादेश न्यूज़ जमुई 
सोनो(सरोज कुमार दुबे ) : सोनो प्रखंड क्षेत्र में आस्था के प्रतीक भगवान लक्ष्मीनारायण मंदिर महेश्वरी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व पूर्व जिला पार्षद बिकास प्रसाद सिंह ने मंगलवार को माथा टेक कर आशीर्वाद लिया। विदित हो कि प्रत्येक वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के दिन लक्ष्मी नारायण की भव्य पूजा आरती होती है और इस दौरान यहां दूर-दराज से हज़ारों श्रद्धालु दर्शन को आते हैं। यहां के लोगों की माने तो सोनो प्रखंड के सभी पंचायतों के जो लोग बाहर रहते है वो भी आज दर्शन करने हेतु यहां पहुचते हैं। प्रत्येक वर्ष की तरह इस कार्तिक पूर्णिमा में भी आस्था के प्रतीक भगवान लक्ष्मीनारायण जी के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इन श्रद्धालुओं में सामाजिक कार्यकर्ता,कई पार्टियों के नेता भी शामिल थे। इसी कड़ी को जोड़ते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व जिला पार्षद बिकास प्रसाद सिंह ने भी मंदिर पहुँचकर लक्ष्मीनारायण भगवान को परंपरागत प्रसाद चढ़ाकर दर्शन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। दर्शन के उपरान्त बिकास सिंह ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा को महेश्वरी गाँव के प्रसिद्ध लक्ष्मीनारायण बाबा की पूजा में आमजनों में इतनी गहरी आस्था है कि हजारों श्रद्धालु बगैर खाये -पिये दर्शन करने के लिए घंटो अनुशासित होकर लाइन लग कर भगवान का दर्शन करते हैं। साथ ही इस गाँव में 48 घंटे तक किन्हीं के घर में चूल्हा नहीं जलता है। इस दौरान यहां के लोग पका हुआ भोजन नहीं करते हैं। श्री सिंह के साथ भाजपा जिला मीडिया प्रभारी उदय नारायण सिंह,युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ठाकुर डुगडुग सिंह,दलित विकास बिंदु के नवीन सिंह, अमरदीप कुमार,डब्लू सिंह, शुभम कुमार,रोहित सिंह सहित अन्य लोगों ने भी भगवान लक्ष्मी नारायण के दर्शन किये।