बरहट प्रखंड के लोजपा कार्यकर्ताओं ने किया जमुई सांसद चिराग पासवान का भव्य स्वागत।

जमुई
जनादेश न्यूज़ जमुई 
बरहट (धीरज कुमार सिंह) लोजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई के सांसद चिराग पासवान के तारापुर से जमुई आने के क्रम में बरहट प्रखंड के लोजपा अध्यक्ष बबलू कुमार सिंह के नेतृत्व में मलयपुर के पत्नेश्वर चौक पर
पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद कर उनका स्वागत किया जमुई सांसद चिराग पासवान के मलयपुर पतौना
पत्नेश्वर चौक पर पहुंचने के बाद लोजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा था। मौके पर
उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सांसद चिराग पासवान के गुणगान में जमकर नारेबाजी, जय जयकार कर पूरा पत्नेश्वर चौक को गुंजयमान कर दिया। वहीं लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई के सांसद चिराग पासवान कार्यकर्ताओं के जोश औऱ जुनून देख कर काफी प्रसन्न दिखे,उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। वहीं मौके पर लोजपा के जिलाध्यक्ष रुबेन कुमार सिंह,लोजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश पासवान,रूपेश कुमार सिंह,दलित सेना के प्रखंड अध्यक्ष मंटू पासवान,नीलू राव,रूपेश सिंह,अमरजीत सिंह निक्की,राजन कुमार,शेखर कुमार राव,रामाशंकर राव,रामदेव राव, संजय सिंह प्रभु जी,शशि राव,अभय सिंह बिट्टू,राजेश कुमार,टीपू सिंह,शुभम पासवान,मोनू पांडेय,बिट्टू कुमार सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे