भाजपा नेता की माँ की पुण्यतिथि में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का किया गया आयोजन, विभिन्न संगठनों के लोग हुए शामिल

जमुई
जनादेश न्यूज़ जमुई
जमुई(उपेन्द्र तिवारी) : सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य , पूर्व जिला पार्षद व लखीसराय प्रभारी बिकास प्रसाद सिंह की माताजी स्मृतिशेष अन्नपूर्णा देवी की तृतीय पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उनके सिरचंद नवादा में स्थित आवास पर एक सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित की गयी। जिसमें लगभग सभी दलों के नेताओं सहित अन्य गणमान्य लोगों ने शामिल होकर स्मृतिशेष अन्नपूर्णा देवी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री विकास प्रसाद सिंह की माताजी अन्नपूर्णा देवी की तृतीय पुण्यतिथि कार्यक्रम में पुष्प अर्पण और सर्वधर्म प्रार्थना के उपरांत सुदूर गाँव से आये सैंकड़ों जरूरतमंद महिला-पुरुषों के बीच कम्बल वितरित किया गया। कम्बल वितरण भाजपा अध्यक्ष भास्कर सिंह, पूर्व अध्यक्ष प्रकाश भगत,लोजपा अध्यक्ष रुबेन सिंह महासचिव सुभाष पासवान,रालोसपा अध्यक्ष अरुण मंडल,जिला प्रवक्ता नरेंद्र सिंह उदय ना सिंह, सहित अन्य गणमान्य द्वारा किया गया। उक्त नेताओं ने एक सुर में कहा कि ऐसे महामानव के पुण्यतिथि पर अंत्योदय परिवारों के बीच इस सर्दी के मौसम में कम्बल बांटना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। नेताओं ने कहा इस संसार रूपी नैसर्गक दुनिया में मां का स्थान कोई नहीं ले सकता है। मां के पुण्य प्राप्त और आशीर्वाद से जमुई की जनता की सेवा और सहयोग में श्री बिकास अनवरत तत्पर रहते हैं ।श्री सिंह के माताजी के तृतीय पुण्यतिथि में इनके अलावे जिला उपाध्यक्ष दुर्गा केसरी,महामंत्री कार्तिक वर्मा,ब्रजेश सिंह राजपूत अमित सिंह,भाजपा प्रखंड अध्यक्ष योगेन्द्र पासवान, सुजीत सिंह, सिकन्दरा सुरेंद्र पंडित,रंजीत जोशी,गिधौर कल्याण सिंह,कुणाल सिंह, बिरेन्द्र शर्मा, जगतकिशोर सिंह,शुभम कुमार,पप्पू सिंह, डब्लू सिंह,प्रकाश सिंह, सुनील सिंह, रामानंद गोस्वामी,सागर महतो,मो रहमत आलम,मो सनाउल हक, शालिग्राम पाण्डेय, सिवेश पाण्डेय, अमरदीप कुमार,रोहित ,त्रिपुरारी सिंह,मनोज साव,धनंजय कुमार,पंकज सिंह सहित सैंकड़ों गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।