भतीजे की लाश देखकर लौट रहे चाचा की सड़क दुर्घटना में मौत,गांव में मचा कोहराम

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखोपुरसराय : स्थानीय थाना क्षेत्र के पनहेशा गांव निवासी युवक की मौत सड़क दुर्घटना में गिरियक में हो गई। इस बात की जानकारी देते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि आज से करीब 5 दिन पहले मृतक के चचेरे भाई संजय झा जो अपने परिवार के साथ रांची में रहकर कुछ काम धंधा कर अपने परिवार का परवरिश करता था। संजय झा के 6 वर्षीय पुत्र को अपहरणकर्ताओं ने उस समय अपहरण कर लिया जब वह घर के पास खेल रहा था और कुछ घंटे के बाद उसका लाश एक तालाब में मिला। जिसको देखने के लिए जगदीश झा के तीस वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार रांची गया हुआ था रांची से लौटने के दौरान नालंदा जिले के गिरियक मोड़ पर ऑल्टो कार ट्रैक्टर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई ।जिसमें अल्टो पर सवार पिंटू कुमार साधु झा के 29 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार दोनों पनहेशा निवासी वही अल्टो मालिक नीमी गांव निवासी सुनील सिंह का 27 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार जख्मी हो गए। लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक पिंटू कुमार की मौत हो चुकी थी। स्थानीय लोगों के द्वारा घायल को इलाज के लिए पावापुरी अस्पताल ले जाया गया ।जहां हालत नाजुक देखते हुए दोनों को पटना रेफर कर दिया गया इधर ग्रामीणों ने बताया कि मृतक पिंटू कुमार ड्राइवरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था ।उसके तीन बच्चे जिसमें एक लड़का एवं दो लड़की जो बहुत ही छोटे छोटे हैं । जिन्हें देखने वाला अब कोई नहीं रह गया है। इस घटना से गांव में कोहराम मचा हुआ है। लोगों के आंख से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहा है। लोग कहते हैं कि पिंटू कुमार की दयनीय स्थिति बहुत ही नाजुक है पिंटू कुमार बहुत ही मिलनसार लड़का था। लोग इस घटना से मर्माहत है।