भगवान भास्कर के सूर्य पर्व छठ का पहला अर्घ हुआ संपन्न

झारखंड
जनादेश न्यूज़ झारखंड
देवघर ( ब्यूरो नवीन कृष्णा ) : छठ पर्व के तीसरे दिन का पहला अर्घ छठ व्रती भगवान भास्कर को बड़े ही श्रद्धा व नेक नियम के साथ भारी संख्या में अपने मोहल्ले के सरोवर में अर्ध दान किया। इस क्रम में सभी लोग आपस में पूरे परिवार के साथ प्रेम पूर्वक भाई चारे के साथ एक दूसरे को सहयोग दे रहे थे। आज भगवान भास्कर को अर्घ्य देने का अस्ताचल समय 5:15 था। समय के अनुसार व्रती अपने-अपने डालों में पकवान व फल सजाकर अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ प्रदान किया। इस क्रम में महिलाएं व पुरुष छठ व्रती घंटों कमर तक सरोवर में खड़ा रहकर अर्घ दिया। जिला प्रशासन द्वारा भी छठ के मौके पर पूरे शहर में चाक-चौबंद सुरक्षा की व्यवस्था किया गया था। इस मौके पर प्रशासन द्वारा अग्निशामक व एंबुलेंस की व्यवस्था की गई थी। छठ व्रत धारियों के लिए छठ पूजा सेवा समितियों द्वारा घाट के किनारे जगह-जगह पूजा सामग्री के नि:शुल्क स्टॉल भी लगाए गए थे। घाट के चारों ओर बिजली के सजावट का मनोरम दृश्य देखते ही बनता था। सरोवर के बीचों-बीच भगवान भास्कर का मंदिर भी देखते बन रहा था। इस तरह लाइट के चकाचौंध के बीच आज का अर्घ संपन्न हुआ। अब कल भगवान भास्कर पुण:प्रत: 5:55 मिनट पर उदय होंगे, और अंतिम दिन का छठ रूपी व्रत अर्घ के साथ संपन्न होगा।