छठ महापर्व के मौके पर गिद्धौर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, डूबते सूर्य को दिया गया अर्घ्य

जमुई
जनादेश न्यूज़ जमुई
गिद्धौर (अजित कुमार यादव):लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ का पहला अर्घ्य शनिवार की शाम डूबते सुर्य को दे कर दिया गया। व्रती महिलाओं ने सूर्य का पूजन-अर्चन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पर्व के चलते गिद्धौर प्रखंड के विभिन्न घाटो पर मेले जैसी स्थिति रही। रविवार की सुबह व्रती महिलाएं उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देंगी।
दिन में तीन बजे के बाद से व्रती महिलाएं परिवार के सदस्यों के साथ प्रखंड के रतनपुर, पतसंडा, गंगरा, मौरा, कौलहुआ पंचायत सहित अन्य घाटों के लिए घरों से छठ मइया का गीत गाते हुए रवाना होने लगी थीं। चार बजते-बजते सभी घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच गए।
अर्घ्य से पहले व्रती महिलाओं ने सूर्य का पूजन-अर्चन किया। सूर्यास्त से पहले ही व्रती महिलाएं नदी के पानी में जाकर खड़ी हो गईं। सूर्यास्त होने के दौरान व्रती महिलाओं के परिवार के लोगों ने सूर्य को अर्घ्य दिया। छठ पर्व का दूसरा अर्घ्य रविवार की सुबह उदयीमान सूर्य को दिया जाएगा।
इस मौके पर गिद्धौर थाना अध्यक्ष आशीष कुमार एसआई किशुन राय सहित पुलिस जवान मुस्तैद दिखे।