शेखपुरा जिले में बैंक का कामकाज नए समय सारणी के अनुसार शुरू हो गया। सवेरे 10 बजे से अपराहन 02 बजे तक बैंक में सामान्य कार्य सम्पादित किया गया। हलाकि इस दौरान नेट बैंकिंग और एटीएम चौबीसों घंटा चालू रहेगा। यह व्यवस्था 15 मई तक जारी रहेगा। उसके बाद समीक्षा की जाएगी। समीक्षा के बाद आवश्यकता के अनुसार इस समय सारणी को बढाया जायेगा या फिर से सामान्य बैंकिंग शुरू कर दी जाएगी। इस सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी में बताया गया है कि समय सीमा सिमित करने के साथ साथ बैंकिंग की की सेवा भी सिमित कर दी गयी है। इस दौरान अधिक से अधिक ऑनलाइन काम पर जोर दिया जा रहा है। बैंक में सामान्य तौर पर रुपयों की जमा निकासी और ट्रांसफर के कार्य सम्पादित किये गए। बैंक की इस नयी व्यवस्था से पहले दिन कुछ लोगो को कठिनाई भी हुई। लेकिन बैंक कम्रियो ने इसका खुलकर स्वागत किया है। कोरोना के इस दूसरे लहर में जिले के 30 से ज्यादा बैंककर्मी कोरोना के चपेट में आ चुके हैं। एक साथ कई लोगो के संक्रमित होने से कई बैंक शाखा में ताला लगने की नौबत आ गयी थी।