बिहार में 25 मई तक लॉकडाउन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया ऐलान,10 दिनों तक लॉकडाउन को किया गया विस्तारित

बिहार
जनादेश न्यूज़ बिहार
पटना : बिहार सरकार अगले लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्रई नीतीश कुमार ने आज इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ बिहार में लागू लॉकडाउन की स्थिति की समीक्षा की गयी। लॉकडाउन का सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है। अतः बिहार में अगले 10 दिनों अर्थात 16 से 25 मई, 2021 तक लॉकडाउन को विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है।
मुख्य सचिव सरकार के निर्णय की देंगे जानकारी
आज शाम 4:30 बजे मुख्य सचिव, विकास आयुक्त, पुलिस महानिदेशक, अपर मुख्य सचिव गृह, तथा प्रधान सचिव स्वास्थ्य 15 मई के बाद लॉकडाउन पर क्या बंदिशे होंगी और किसमें छूट मिलेगी इस बारे में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विस्तृत जानकारी देंगे।