बिजली की चिंगारी से 5 बीघा भूमि लगी गेहूँ की फसल स्वाहा

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
बरबीघा : सोमवार के दिन तेज पछुआ हवा के बीच बिजली की चिंगारी से प्रखण्ड के पिंजड़ी गांव में गेहूं की फसल में आग लगने लगभग 5 बीघा भूमि में लगी गेहूं की फसल अनाज सहित जलकर राख हो गई। यह घटना पिंजड़ी गांव के पूरब चौरहा खंधा में घटना तब घटी । जब फसल लगी खेत के ऊपर से गुजरे 11 हजार और 440 वोल्ट क्षमता वाले विधुत तार के घर्षण से लगी निकले चिंगारी से गेहूं की फसल तेज पछुआ हवा के झोंको में देखते ही देखते जलकर राख हो गया। इस घटना में किसान राकेश सिंह उर्फ बुद्धू सिंह एवम युगल सिंह की पकी और तैयार गेंहू की फसल जलकर राख में तब्दील हो गया। बाद में ग्रामीणों ने आग को बढ़ने से रोका। घटना की सूचना मिलने के बाद बरबीघा थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। हालांकि बाद में दमकल दस्ता भी घटना स्थल पर पहुंचा। लेकिन तब तक आग पर काबू पाया जा चुका था। इस घटना में किसानों को लगभग एक लाख रुपये मूल्य के फसल सम्पत्ति का नुकसान पहुंचा है।उधर युवा जदयू के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार छोटू ने जिला प्रशासन से पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की।