शेखपुरा : कोरोना से बचाव और लॉक डाउन को देखते हुए अब गरीब परिवार परेशान हो रहे है।रोजी रोटी चलाने की दुकान बंद हो जाने के कारण अब सबसे बाकी मुश्किल ये है के अब इन्हें भुखमरी का सामना करना पड़ रहा है,इसको देखते हुए जीविका राज्य इकाई द्वारा निर्देश दिया गया है के इस अवधि में जीविका अथवा सतत जीविकोपार्जन योजना से जुड़े कोई भी निर्धन गरीब परिवार भूखा नही रहेगा। प्रत्येक जीविका से जुड़ी दीदियों को खाने पीने की सामग्री खरीदने के लिए ₹2000/- की राशि दी जाएगी।जिला परियोजना प्रबंधन अनिशा गांगुली ने बताया कि शेखपुरा जिले में जीविका से जुड़ी कुल 55000 परिवार है जिसको संबंधित पंचायत के ग्राम संगठन नगद के रूप में ₹2000/- की राशि उपलब्ध करा रही है तथा इलाज हेतु भी ₹1500/- की राशि दी जा रही है।अभी तक सभी प्रखंडों में सतत जीविकोपार्जन योजना से जुड़े कुल 257 परिवार को नगद राशि ₹514000/- प्राप्त हो चुकी है और देने का सिलसिला जारी है । जीविका द्वारा अभी तक खाद्य सुरक्षा निधि से लगभग दो सौ परिवार को चार लाख की राशि उपलब्ध कराई जा चुकी है । स्वास्थ्य निधि से लगभग एक सौ पच्चास परिवार को दो लाख पच्चीस हजार की राशि उपलब्ध कराई गई है,ये सिलसिला अभी लगातार जारी है।डीपीएम अनिशा ने बताया के जीविका से जुड़ी एक भी दीदी को भुखमरी या इलाज के लिए हो रहे पैसे की कमी का सामना नही करना पड़ेगा।इसके अलावा उन्होंने वैसे परिवार जिन्हें सिलाई की जानकारी है। उन्हें चिन्हित कर मास्क बनाने का कार्य प्रारंभ करके मार्केट में उपलब्ध कराया है। जिससे एक भी व्यक्ति संक्रमण होने से बचे। जिसके लिए अभी तक कुल 49दीदियों ने 32020 मास्क बना लिया है तथा 10 हजार मास्क एसबीपी डीसीएल पटना को उपलब्ध कराया गया है। जबकि आज 20 हजार मास्क फिर एसबीपीडीसीएल पटना को भेजा जा रहा है lअब बड़े बड़े संस्थानों से मास्क बनाने का आर्डर प्राप्त हो रहा है ।इससे दीदियों को रोजगार भी मिल रहा है।इसके साथ ही जिला परियोजना प्रबंधक ने अपने समस्त कर्मियों को अलर्ट रहने को कहा है तथा ग्राम पंचायत से समन्वय बनाने की जोर दी है।