बापू का राम राज्य, मोदी का सु-राज कार्यक्रम में जिले भर के नेताओं ने की शिरकत

जमुई
जनादेश न्यूज़ जमुई
जमुई(ब्यूरो अजीत कुमार/उपेन्द्र तिवारी ) : जमुई शहर के नामचीन द्वारिका विवाह भवन में रविवार को गांधी संकल्प यात्रा के द्वारा बापू का राम- राज्य, मोदी का सु- राज कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष भास्कर सिंह ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के राज्यसभा सांसद रविन्द्र कुमार सिन्हा का पूर्व विधायक सह भाजपा नेता अजय प्रताप एवं जिला अध्यक्ष भास्कर सिंह ने अंग वस्त्र एवं फूलों की माला पहनाकर पूरे गर्मजोशी से स्वागत किया । कार्यक्रम में बापू का राम- राज्य , मोदी का सु- राज कार्यक्रम का संगीत के साथ शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम साक्षी राज ने भोजपुरी संगीत के माध्यम से जैविक खेती के विषय में जानकारी दी। उसके बाद प्रवर रंजन ने अपने गीत ” खिलने दो खुशबू पहचानो कलियों को मुस्काने दो ” के माध्यम से बेटी बचाओ का संदेश दिया। इस कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुबोध सिंह, महामंत्री विवेक सिंह, कार्तिक वर्मा, राज किशोर सिन्हा, महादेव मांझी, प्रकाश भगत जी, मीडिया प्रभारी त्रिपुरारी सिंह एंव काफी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अजय प्रताप ने अपने संबोधन में कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने स्वच्छ भारत मिशन को धरातल पर उतारकर बापू के सपनों को साकार कर रहे हैं। भाजपा के राज्यसभा सांसद रविन्द्र कुमार सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि संकल्प से सृष्टि की रचना हुई है। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने हमेशा समाज को जोड़ने का काम किया है। बापू के सपनों को साकार करने के लिए ये संकल्प यात्रा बापू का राम- राज्य मोदी का सु- राज 30 जनवरी 2020 तक चलेगा । कार्यक्रम का समापन संगीत के माध्यम से किया गया। इस कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इस कार्यक्रम के माध्यम से गाँधीजी के विचारों से अपने आप को जोड़ा और उनके आदर्शों को जाना।