शेखपुरा।शनिवार को सड़क दुर्घटना में डीएम के स्टेनो आलोक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बताया कि वे दोपहर बाद बाइक से घर वापस आ रहे थे तभी अचानक त्रिमुहानी के समीपउनकी बाइक के आगे कुत्ता आ गया। इससे असंतुलित होकर बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में उनके बाएं हाथ और हाथ की उंगलियों में विशेष चोट पहुंची है । बेहतर इलाज हेतु उन्हें बिहारशरीफ भेजा गया है।