फतुहा (श्याम सुंदर केशरी) : फतुहा पुलिस अनुमंडल के खुसरूपुर थाना बर्षो से जर्जर धर्मशाला में चल रहा है जो कभी भी हादसे का शिकार हो सकता है धर्ममशाला पूरी तरह जर्जर स्थिति में है।यस तूफान के कारण लगातार हो रही बारिस और तेज हवा के कारण थाने में रह रहे पुलिसक्रमी पूरी तरह भयभीत है।सूचना मिलते ही पटना के डीएम डा० चंद्रशेखर सिंह ,एसएसपी उपेन्द्र कुसार सिन्हा, ग्रामीण एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ,डीएसपी फतुहा राजेश कुमार मांझी पहुचे और खुसरूपुर थाने को दूसरे स्थान पर सिप्ट करने के लिए शहर के महादेवा हाईकूल सहित कर्ई दूसरे स्थानों का भ्रमण कर देखा लेकिन फिलहाल कोई जगह चिन्हित नही हो पाया है।पूर्व प्रखंड प्रमुख भोला यादव ने मोसीमपुर गांव के पास रैयती जमीन देने के लिए पेशकश की है जिसपर डीएम साहब ने खुसरूपुर बीडीओ आंनद प्रकाश और सीओ संजीव कुमार को जमीन अधिग्रहण संबधित दिशा निर्देश दिया है और एक रिपोर्ट डीएम कॉयालय को जल्द भेजने को कहा है।मौके पर वरीष्ठ पत्रकार विष्णु नारायण चौबे,भाजपा के नगर अधयक्ष संजय कुमार समेत दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे।