बस से सफर कर रहे दो तस्कर चार बोतल शराब के साथ गिरफ्तार,भेजे गए जेल

नवादा

जनादेश न्यूज़ नेटवर्क

रजौली (नवादा) थाना क्षेत्र के चितरकोली स्थित समेकित जांच चौकी पर उत्पाद बलों ने चार बोतल विदेशी शराब के साथ दो तस्करण को गिरफ्तार किया गया।उत्पाद उपाध्यक्ष अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि समेकित जांच चौकी पर उत्पाद एसआई संगम कुमार विद्यार्थी के नेतृत्व में उत्पाद बलों के सहयोग से झारखंड की ओर से आने वाली प्रत्येक छोटी एवं बड़ी वाहनों की सघन जांच की जाती है।जांच के दौरान झारखंड से बिहार जाने वाली एक बस से चार बोतल विदेशी शराब के साथ दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया।वहीं एक व्यक्ति के पास से 13 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया।जब्त शराब में रॉयल चैलेंज के 750 एमएल के 2 बोतल और मैजिक मोमेंट्स के 750 एमएल के 2 बोतल शामिल है।वहीं गिरफ्तार शराब तस्करों में समस्तीपुर जिले के तांजपुर थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव निवासी धर्मेन्द्र सिंह के पुत्र कुंदन कुमार और रंजीत कुमार नायक के पुत्र रितेश कुमार है।वहीं जांच चौकी प्रभारी एसआई संगम कुमार विद्यार्थी ने महियारा गांव निवासी हरिद्वार सिंह के पुत्र बैकुंठ सिंह के पास से 13 लीटर देशी महुआ शराब जब्त किया गया।जब्त शराब और गिरफ्तार शराब तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।वहीं शुक्रवार की शाम से लेकर शनिवार की सुबह तक शराब के नशे में रहे कुल 21 शराबियों को हिरासत में लिया गया।शराबियों द्वारा शनिवार को न्यायालय में जुर्माना राशि जमा करने के बाद मुक्त कर दिया गया।इस मौके पर उत्पाद एएसआई पंचम लाल धीरज और एएसआई राकेश कुमार के अलावे सैप बल,गृहरक्षक के जवान मौजूद रहे हैं।