ग्रामीण महिलाओं के लिए आजीविका बढ़ाने हेतु कौशल प्रशिक्षण

नवादा

जनादेश न्यूज़ नेटवर्क

रजौली (नवादा) प्रखंड में हैंड इन हैंड इंडिया और बेलस्टार माइक्रोफाइनेंस लिमिटेड के सौजन्य से ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से पांच दिवसीय अगरबत्ती बनाने के ऊपर कौशल प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन हैंड इन हैंड इंडिया के महाप्रबंधक रवि रंजन,परियोजना प्रबंधक निलेश कुमार एवं ग्रामीण महिला प्रतिभागियों द्वारा सामूहिक रूप से फीता काटकर किया गया था।इस मौके पर रवि रंजन द्वारा ग्रामीण महिला प्रतिभागियों के साथ आजीविका,बिक्री एवं बाजार जुड़ाव पर चर्चा कर समीक्षा की।साथ ही उन्होंने बताया कि प्रखंड में सिलाई प्रशिक्षण एस.एम.ओ सेंटर भी चलाया जा रहा है,जो पुरे 4 महीने तक चलेगा,जिससे जुड़कर ग्रामीण महिलाएं अपने लिए रोजगार की संभावनाएं बना सकेंगी।प्रशिक्षण समन्वयक अरुण कुमार ने बताया कि आने वाले समय में हम इसी तरह विभिन्न प्रकार के कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन करते रहेंगे।जो की महिला सशक्तिकरण में काफी सहायक होगा,उन्होने महिलाओं को संबोधित करते हुए आग्रह किया की हैंड इन हैंड इंडिया द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों का लाभ उठाकर अपने कौशल क्षमता को बढ़ाएं और अपना उद्यम शुरू करें।इससे आप अपने लिए रोजगार के साथ-साथ अन्य लोगों को भी रोजगार दे सकते हैं।ग्रामीण महिला प्रतिभागियों को प्रशिक्षण कार्यक्रम में सफलतापूर्वक भाग लेने के उपलक्ष में परियोजना प्रबन्धक निलेश कुमार द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।साथ ही वित्तीय साक्षरता उधम शुरू करने के ऊपर जरूरी प्रशिक्षण भी प्रदान किए गए। इस पांच दिवसीय अगरबत्ती प्रशिक्षण के अंत में प्रतिभागियों ने अपने-अपने अनुभव को साझा किया एवं कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत के लिए संस्था को धन्यवाद दिया।मौके पर प्रशिक्षक आसिफ राजा परियोजना कर्मी रितेश कुमार, गुड्डू कुमार, आनंदी कुमार के अलावे संस्था के दर्जनों कर्मी मौजूद रहे हैं।