फतुहा में ध्वस्त पुनपुन लोहा पुल पर जल्द शुरु होगा मरम्मत कार्य,एक माह में बनकर तैयार होगा पुल– ई० सतेन्द्र कुमार सिंह। 

शेखपुरा
जनादेश न्यूज पटना 
फतुहा। ( श्याम सुंदर केशरी)  शहर के गोविंदपुर  बाजार को सम्मसपुर बाजार से जोड़ने बाली  ध्वस्त पुनपुन लोहा पुल का रविवार को भाजपा के वरीष्ठ नेता सह फतुहा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा उम्मीदवार  ई०सतेन्द्र कुमार सिंह ने  निरीक्षण किया और पथ निमॉण मंत्री नितिन नवीन सहित पथ निमॉण बिभाग की इंजनियरों से दूरभाष पर बात की उसके बाद ई० सतेन्द्र कुमार सिंह ने बताया की पथनिमॉण बिभाग ने मरम्मती का आदेश दे दिया है मरम्मत कार्य जल्द शुरू कर दिया जायेगा और एक माह में पुल तैयार हो जायेगा। मौके पर बंसत पासवान, महेंद्र पासवान, सुधीर पासवान,बिकास कुमार, आजाद पासवान, संजय प्रसाद ,अनिल चंद्रवंशी ,राजन पासवान सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।