फतुहा में जदयू ने बूथ कमिटी बनाई

पटना
जनादेश न्यूज़ पटना
फतुहा (एस एस केशरी) : बिहार प्रदेश जनता दल यू का शुक्रवार से पूरे बिहार के विधान सभा क्षेत्र में बूथ कमिटी बनाने का अभियान एक साथ शुरूआत की गयी है. इसी अभियान के तहत फतुहा विधान सभा के क्षेत्र में बाली पंचायत के सोतीचक चक के बूथ संख्या 157 से शुरूआत किया गया और  परसा के बूथ संखया 155  ,पचरुखिया के बूथ संख्या 152 तथा बरैया के बूथ  संखया 154 पर बूथ कमिटी बनाई गई .इस अभियान को सफलता के लिए बिहार प्रदेश जद यू के           महाचिव डा०निहोरा प्रसाद यादव, संगठन प्रभारी बिनोद कुमार राय, विधान सभा प्रभारी दिलीप कुमार नरेश,हरेंद्र कुमार तांती ,प्रखंड प्रभारी जय किशोर सिंह उर्फ पपू सिंह, प्रखंड अध्यक्ष रणधीर कुमार यादव ,जद यू.नेता मुन्ना यादव,मुरारी यादव, पंचायत अध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार,  किसान प्रकोष्ठ के सुनील कुमार के अलावा कई नेता मौजूद थे.