बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2020 के लिए नालंदा जिला के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में 3 नवंबर को मतदान की तिथि निर्धारित है। मतदान को लेकर समय बद्ध ढंग से आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं। इसी क्रम में आज हरदेव भवन सभागार में ईवीएम मशीन के बीयू (ballot unit), सीयू ( control unit) एवं वीवीपैट का प्रथम रेंडमाइजेशन प्रेक्षकगण की उपस्थिति में किया गया। रिजर्व सहित कुल 4123 वीवीपैट, 3805 सीयू, 3805 बीयू-1एवं 3790 बीयू-2 का रेंडमाइजेशन किया गया। इस रेंडमाइजेशन से प्रत्येक विधानसभा के लिए उपयोग में लाये जाने वाले बी यू , सीयू एवं वीवीपैट निर्धारित हो गया है (किस संख्या की मशीन किस विधानसभा में उपयोग होगी)। इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी योगेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक नीलेश कुमार सहित विभिन्न विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी (आरओ) सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।