प्रखंडों में चला ज़ोरदार अभियान, आइकॉन मानव ने की बम्पर वोटिंग की अपील

नालंदा
जनादेश न्यूज़ नालंदा
स्वीप आइकॉन एवं लोक गायक योगेन्द्र ने गीत के माध्यम से किया वोटरों को जागरुक
——————/—————-) स्वीप अभियान के तहत वोटरों को जागरुक करने के लिए लगातार गतिविधि चला रहे नालन्दा स्वीप आइकॉन ने शनिवार को भी ज़िले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा जारी रखा तथा मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरुक किया. इस दौरान कई गाँवों में नुक्कड़ चौपाल जागरुकता कार्यक्रम के तहत शामिल दर्जनों महिला पुरुषों , जीविका दीदियों एवं स्वीपकर्मियों को जागरुक करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया. वोटिंग सम्बंधी नारे भी लगाए. चाहे जो भी हो मजबूरी, वोट देना बहुत जरुरी, हम हैं मतदाता राष्ट्र के निर्माता जैसे नारे लोगों ने नुक्कड़ सभा एवं चौपाल के क्रम में लगाए. इस मौक़े पर ज़िला स्वीप आइकन श्री मानव , एकंगर की बीडीओ गीता कुमारी ने कहा कि सभी मतदाता अगर दिल से ठान लेंगे तो इस बार विधानसभा के चुनाव का मत प्रतिशत ज़रूर बढ़ेगा. मतदाताओं को जागरुक करने के लिए नालन्दा ज़िले के समस्त स्वीपकर्मियों तथा ख़ासकर जीविका एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा किए जा रहे प्रयास की सराहना की तथा स्वीप अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया. तारापुर, तेल्हाड़ा एवं इसलामपुर के रतनपुरा में अभियान कार्यक्रम
के दौरान चर्चित लोक गायक योगेन्द्र सुरसंगम ने गीत के माध्यम से कहा कि सभी ग्रामीण नागरिक एकजूट होकर अपना अपना वोट आने वाले विधान सभा के चुनाव में मास्क लगाकर ज़रूर दें. उन्होंने गाने के माध्यम से लोगों का ख़ूब मनोरंजन भी किया. इस दौरान वक्ताओं ने भारी संख्या में उपस्थित महिलाओं एवं पुरुषों की हौसला आफ़जाई करते हुए आम जन से मतदाता जागरुकता अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की. कार्यक्रम में धनंजय कुमार, खिलाड़ी कुणाल बनर्जी, वैशाली गोयल, गणेश गुप्ता , शिनु कुमारी, कल्याणी गोयल, अमित चौरसिया , गजेंद्र मोहन समेत कई लोग उपस्थित थे.