प्रांतीय ज्ञान-विज्ञान एवं संस्कृति महोत्सव का आयोजन

मुंगेर
जनादेश न्यूज़ मुंगेर
मुंगेर(गौरव कुमार मिश्रा) : विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्ध भारतीय शिक्षा समिति एवं शिशु शिक्षा प्रबंध समिति, बिहार के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 13 एवं 14 अक्टूबर 2019 को चमन साह सरस्वती विद्या मंदिर, बाँका में आयोजित प्रांतीय ज्ञान- विज्ञान एवं संस्कृति महोत्सव 2019 में वरिष्ठ माध्यमिक सरस्वती विद्या मंदिर, मुंगेर के छात्रों का दबदबा इस वर्ष भी कायम रहा। इसमें सफल भैया बहनों को सम्मानित कर संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज कुमार कौशिक ने कहा कि कठोर परिश्रम, दृढ़ इच्छाशक्ति, मन में विश्वास और लगन हो तो सफलता अवश्य मिलती है। सफलता हमें निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है एक सफल व्यक्ति ही समाज और राष्ट्र को उच्च शिखर पर पहुँचा सकता है। इसके लिए कार्य के प्रति रुचि आवश्यक है।
विद्यालय के उपप्रधानाचार्य उज्जवल किशोर सिन्हा ने कहा कि भैया-बहनों ने कठिन परिश्रम कर सफलता अर्जित की है। वहीं क्षेत्रीय बालिका शिक्षा संयोजिका कीर्ति रश्मि ने भैया- बहनों को शुभकामना देते हुए कहा कि भैया-बहनों ने प्रांतीय ज्ञान-विज्ञान एवं संस्कृति महोत्सव में अपनी मेहनत और प्रतिभा का परिचय देते हुए सफलता प्राप्त की है। उन्होंने विद्यालय एवं मुंगेर जिला का मान बढ़ाया है। यह हम सबों के लिए गौरव की बात है। अब सभी सफल प्रतिभागी भैया- बहन दिनांक 19 एवं 20 अक्टूबर 2019 को होने वाले क्षेत्रीय संस्कृति महोत्सव प्रतियोगिता जो सरस्वती विद्या मंदिर, दर्शन नगर, छपरा में होगा, उसमें भाग लेंगे।
इस अवसर पर संरक्षक आचार्य कार्तिक प्रसाद साह, खुशबू झा, संगीता सहाय, सीमा कुमारी, विधान चंद्र, रविंद्र कुमार, नीरज कुमार मिश्र, डॉ नंदकिशोर मधुकर, प्रांतीय सोशल मीडिया प्रमुख संतोष कुमार सहित समस्त आचार्यों ने भैया-बहनों की सफलता पर शुभकामनाएं दी। शिशु वर्ग के अंग्रेजी प्रश्न मंच प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर बहन हर्षित, अदिति एवं शिवानी। बाल वर्ग संस्कृत में प्रथम स्थान पर बहन वैष्णवी, लक्ष्मी, ऋषिका। किशोर वर्ग संस्कृत में प्रथम स्थान पर बहन शिवानी प्रियदर्शी, आस्था प्रिया, प्रकृति। तरुण वर्ग संस्कृत में द्वितीय स्थान पर बहन हरि प्रिया, मिताली प्रिया, प्रीति शर्मा। बाल वर्ग के संस्कृति ज्ञान में प्रथम स्थान पर भैया आदित्य कुमार, अंकित कुमार, हर्ष यादव। तरुण वर्ग संस्कृति ज्ञान में बहन प्रेरणा कुमारी, प्रिया कुमारी, संध्या कुमारी एवं वैदिक गणित के तरुण वर्ग में भैया समीर कुमार, दीपेश रंजन तथा सागर शर्मा रहे।