प्रथम चेस ओलम्पियाड ट्रॉर्च रिले का नालंदा आगमन पर मंत्री श्रवण कुमार ने किया भव्य स्वागत

नालंदा
जनादेश न्यूज़ नालंदा
बिहारशरीफ : प्राचीन नालंदा विश्वविघालय के भग्नावशेष में प्रथम चेस ओलम्पियाड ट्रॉर्च रिले का आगमन हुआ। इस अवसर पर बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, चेस ग्रेड मास्टर प्रवीण थीप्स, नेहरू युवा केंद्र के राज्य निदेशक आंसुमान प्रसाददास, चेस फेडरेशन के अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार, नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी पिंकी गिरी शामिल रही। नेहरू युवा केंद्र के द्वारा नालंदा चेस ओलम्पियाड ट्रॉर्च रिले का भव्य स्वागत किया गया। दुनिया के सबसे बड़े शतरंज आयोजन के 44वें संस्करण का आयोजन 28 जुलाई से 10 अगस्त तक चेन्नई के पास महाबलीपुरम में होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में 44वें शतरंज ओलंपियाड के लिए ऐतिहासिक मशाल रिले का शुभारंभ किया। देश के 35 राजधानी के 75 ऐतिहासिक स्थलों पर चेस ओलम्पियाड ट्रॉर्च रिले का आगमन हो रहा है जिसमें नालंदा के ऐतिहसासिक स्थल प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय में पहुंचा। जहां बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के द्वारा हैंड ओवर और टेक ओवर किया गया। यहां से ट्रॉर्च रिले बोद्यगया के लिए रवाना हो गया। इस अवसर पर मंत्री श्री कुमार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय शतरंज निकाय ने पहली बार मशाल रिले की स्थापना की है। यह ओलंपिक परंपरा का हिस्सा है। दिल्ली से शुरुआत होने के बाद यह टॉर्च देश के अलग-अलग 75 शहरों से गुजरेगी। अंत में 27 जुलाई को यह महाबलीपुरम में पहुंचेगी जिसके बाद 28 जुलाई से चेस ओलंपियाड की शुरुआत होगी।. चेस ओलंपियाड 10 अगस्त 2022 तक चलेगा। उन्होने कहा कि शतंरज एक बेहरतीन खेल है। पूरी तरह से दिमाग पर आधारित यह खेल है। इस खेल के माध्यम से शैक्षणिक स्तर पर भी लोग मजबूत हो सकते है। धीरे धीरे शतंरज खेल का भी फैलाव हो रहा है और लोगों में इसके प्रति रूचि भी बढी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी खेल को बढ़ावा देने के लिए हर पंचायतों में खेल का मैदान बनाने पर काम कर रही है खिलाड़ियों को हर संभव मदद बिहार की सरकार पहुंचाने का काम कर रही है इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के लिपिक शिवचरण दास,जदयू मुख्य प्रवक्ता धंनजय देव प्रखंड जदयू अध्यक्ष जयराम सिंह अजय पासवान मनोज कुमार स्वयंसेवक विकास मेहता पिंटू कुमार काजल भारती,ज्योति कुमारी, नेहा कुमारी, सुजाता कुमारी, रिचा कुमारी, गौरव कुमार, विकास कुमार, सुजीत कुमार, राजीव कुमार, चंदन कुमार, दीपक कुमार।