प्रखंड के सभी पंचायतों में गांधी जी के 150 वीं जयंती पर ग्राम सभा का आयोजन

जमुई
जनादेश न्यूज़ जमुई
लक्ष्मीपुर (संजय कुमार/ गौतम यादव) : प्रखंड के सभी पंचायतों में 02अक्टूबर 2019 को राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी के 150 वीं जयंती पर ग्राम सभा का आयोजन किया गया।
आज के ग्राम सभा में सभी विभागों के कर्मी,पर्यवेक्षक ने भाग लिया है।ग्राम पंचायत मटिया में पंचायत के मुखिया महेश दास की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया।जिसमें पर्यवेक्षक के रूप में प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी राजेश कुमार दास,किसान सलाहकार कौशल किशोर,आवास सहायक राम प्रवेश,रोजगार सेवक,सभी वार्ड सदस्यों ने भाग लिया है।
वहीं मडैया पंचायत में पंचायत के मुखिया अंजू कुमारी की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया है।
हरला पंचायत में पंचायत के मुखिया सरिता देवी की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया।इसी प्रकार काला पंचायत के मुखिया ब्रह्मदेव मंडल,पिडरौन पंचायत के मुखिया प्रदीप कुमार,नजारी पंचायत के मुखिया पार्वती देवी,गौरा पंचायत के मुखिया सुमित्रा देवी,मोहनपुर पंचायत के मुखिया सीमा देवी,दिग्धी पंचायत के मुखिया अंजू देवी,चिनवेरिया पंचायत के मुखिया गणेश दास और खिलार पंचायत के मुखिया रेणु देवी की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया।जिसमें सभी पंचायत के रोजगार सेवक,पर्यवेक्षक,आवास सहायक,कार्यपालक सहायक,पंचायत सचिव,किसान सलाहकार,पंसस,सभी वार्ड सदस्य एवं बुद्धिजीवी ग्रामीण जनता उपस्थित थे।