शेखपुरा : पहली बार एक दिन में यहाँ रिकार्ड 134 नए पॉजिटिव मामले मिले हैं। जिले में दूसरे लहर के दौरान संक्रमितो की संख्या अब बढ़कर 754 हो गया है। इसमें संतोष की बात यह है कि 200 से ज्यादा लोग स्वास्थ्य हो चुके हैं। गंभीर लक्षण वाले 40 लोगो को जिला मुख्यालय स्थित जखराज स्थान में संचालित कोविड केयर सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। शेष को घर पर रहकर ही इस बीमारी को मात देने के लिए दवा और सलाह दी जा रही है।
इतनी ज्यादा संख्या में एक साथ संक्रमित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के हाथ पाँव फूलना शुरू हो गया है। पटना से आरटीपीसीआर जाँच की रिपोर्ट आने के बाद यह संख्या और बढ़ सकता है। कोरोना के इस संक्रमन ने शहर और गाव को एक कर दिया है। शहरी क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोगो के संक्रमित होने के साथ साथ गावो में भी तेज़ी से यह संक्रमन फ़ैल रहा है। इस संक्रमण का एक और भयावह रूप यह देखने में सामने आ रहा है कि एक ही परिवार के अधिक लोग संक्रमित हो रहे है। इस सम्बन्ध में अधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर प्रखंड क्षेत्र में किये गए जाँच में 59 पॉजिटिव मामले आये, जिसमे अकेले देवले गाव के 35 हैं। इसी प्रकार रेफरल अस्पताल बरबीघा में 30, शेखपुरसराय प्रखंड क्षेत्र में 27 पॉजिटिव पाए गये है। ये आसपास के कई गावो के शामिल है। शेखोपुरसराय प्रखंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर निकटवर्ती नवादा जिला के सगमा, महरथ, शाहपुर आदि के लोग भी जाँच में आ रहे है और पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। उसी प्रकार चेवाडा प्रखंड क्षेत्र में 05 और अरियरी प्रखंड क्षेत्र में 10 पॉजिटिव पाए गए है।