चिकित्सकों के कोरोना ड्यूटी से भागने के बहाना पर लगाया रोक

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा : सिविल सर्जन डॉ केएमपी सिंह ने चिकित्सकों के कोरोना ड्यूटी से भागने के बहाना पर ब्रेक लगा दिया है। सिविल सर्जन को शिकायत मिल थी कि बड़ी संख्या में डाक्टर और स्वास्थ्यकर्मी एंटीजन रैपिड किट से पॉजिटिव पाए जाने के बाद ड्यूटी से अनुपस्थित होना शुरू कर दिया है। इसी सिलसिले में रेफरल अस्पताल बरबीघा में इसका सबसे ज्यादा असर देखा जा रहा है। अधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिविल सर्जन ने नियमो का हवाला देते हुए चेतावनी दी है कि आरटीपीसीआर जाँच में पॉजिटिव पाए जाने के पूर्व डाक्टर या स्वास्थ्यकर्मी काम से दूर घर में आइसोलेट नहीं ही सकते है। उन्होंने इस सम्बन्ध में पत्र लिखकर सभी पीएचसी प्रभारी की इसकी कड़ी निगरानी करने को कहा है। इस प्रकार की बहनेवाजी को लेकर वेतन काटने सहित अन्य कठोर कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया है। सिविल सर्जन से इस प्रकार के बहनेवाजी की निदा भी की है।