नहीं थम रहा कोरोना का कहर, एक दिन में मिले 3,45,003 पॉजिटिव केस, 2641 लोगों की मौत

देश
जनादेश न्यूज़ सेंट्रल डेस्क
देश में कोरोना  संक्रमण के मामलों का बढ़ना लगातार जारी है। शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन देश में तीन लाख से अधिक मामले दर्ज किए गए। शुक्रवार 33 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में रात साढ़े ग्यारह बजे तक 3,45,003 मामले दर्ज किए गए। इस दौरान 2,641 लोगों की मौत हुई। ये मामले राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों की ओर से जारी किए गए थे।
महाराष्ट्र में सबसे अधिक कोरोना के 66,836 नए मामले दर्ज किए गए। महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शुक्रवार को राज्य में 773 लोगों की मौत संक्रमण के चलते हुई। राज्य में अब तक 61,252 लोग संक्रमण के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं। अभी 6,91,851 मरीजों का इलाज चल रहा है। इसी तरह देश के दूसरे हिस्सों में भी हालात हैं। लोग बेबस होकर सिर्फ भगवान की ओर उम्मीद लगाए बैठे हैं।
देश में महाराष्ट्र के बाद उत्तर प्रदेश में 37,238, केरल में 28,447, कर्नाटक में 26,962, दिल्ली में 24,331, छत्तीसगढ़ में 17,397, राजस्थान में 15,398, तमिलनाडु में 13,776, मध्य प्रदेश में 13,590, गुजरात में 13,084, पश्चिम बंगाल में 12,876, बिहार में 12,672, हरियाणा में 11,854, आंध्र प्रदेश में 11,766, पंजाब में 6,728, ओड़ीशा में 6,215 नए मामले आए।
दक्षिणी राज्य तेलंगाना में 6,206, झारखंड में 5,741, उत्तराखंड में 4,339, असम में 2,384, जम्मू कश्मीर में 1,937, गोवा में 1,420, हिमाचल प्रदेश में 1,189, चंडीगढ़ में 828, पुदुचेरी में 792, दादर नागर हवेली और दमन दीव में 221, लद्दाख में 198, मेघालय में 146, लक्षद्वीप में 134, अरुणाचल प्रदेश में 110, नगालैंड में 89, मिजोरम में 62 और अंडमान निकोबार में 37 नए मामले दर्ज किए गए।