भभुआ नगर परिषद की पहली महिला चेयरमैन उर्मिला देवी का कोरोना से निधन

कैमूर
जनादेश न्यूज़ बिहार
कैमूर : बड़ी खबर कैमूर के जिला मुख्यालय भभुआ से सामने आई है. यहां नगर परिषद की चेयरपर्सन उर्मिला देवी का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वह कोरोना से संक्रमित थी और अपना इलाज करवा रही थी। लेकिन उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ और शुक्रवार देर शाम उनका निधन हो गया। उनका जिले के सदर अस्पताल में इलाज चल रहा था
बताया गया कि उर्मीला देवी नगर परिषद की पहली महिला चेयरमैन थी. उन्होंने 2019 में इस पद की जिम्मेदारी संभाली थी। उनके कार्यकाल में लगातार भभुआ में नगर परिषद लगातार कोरोना संक्रमितों के इलाज की व्यवस्था में जुटा रहा। इसी दौरान वह खुद भी महामारी से संक्रमित हो गई।
बता दें कि कैमूर जिले में पिछले 24 घंटे में 153 नए मरीज मिले हैं। जबकि प्रदेश में नए संक्रमित मरीजों की संख्या 126672 रही है। वहीं दो दिन पहले रेलवे स्टेशन पर हुए यात्रियों की जांच में आठ लोग कोरोना संक्रमित मिले थे।