नहाय खाय के साथ चार दिनों तक चलने वाला लोक आस्था का महा पर्व छठ शुरू। छठ व्रतियो ने लगाया कदू-भात का प्रथम भोग

जमुई
जनादेश न्यूज़ जमुई
अलीगंज (समर कुमार) : चार दिनों तक चलने वाला लोक आस्था का महा पर्व छठ गुरूवार को नहाय-खाय यानि कदू-भात के साथ शुरू हो गया है।सुबह उठकर छठ व्रतियो ने गंगा स्नान के बाद कदू-भात का प्रथम भोग लगाकर सूर्योपासना शुरू कर दिया है।बता दें कि प्रकृति पर्व व सूर्य की पूजा से जुडा है छठ।प्रकृति से बडा कोई नही है।मानव जीवन की हर जरूरत की पूर्ति के पीछे कुदरत का ही करिश्मा है।यह पुरा उत्सव हम लोगों को एकजुट होकर समन्वय का जीवन जीने का संदेश देता है।इस पर्व का समाजशास्त्र भी अदभुत है।इसमें समाज के हर लोगों की भागीदारी होती है।जल, थल व नभ के सुन्दर स्वरूप से मानव जाति का सीधा जुडाव भी होता है।चार दिनों तक चलने वाला लोक आस्था का महा पर्व छठ हिन्दुओं का पवित्र व नेम निष्ठा का महत्वपूर्ण पर्व है।