नव पदस्थापित राजस्व पदाधिकारी ने डीएम योगेंद्र सिंह से की मुलाकात 

नालंदा
जनादेश न्यूज़ नालंदा
 जिला पदाधिकारी नालंदा योगेन्द्र सिंह के कार्यालय प्रकोष्ठ में नव पदस्थापित राजस्व पदाधिकारियों ने जिला पदाधिकारी से मुलाकात किया।
जिला पदाधिकारी ने उन सभी नव नियुक्त राजस्व पदाधिकारी का जिले में स्वागत किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की।
बताते चलें कि 64 वीं बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित कुल 17 राजस्व पदाधिकारी का पदस्थापन नालंदा जिले के विभिन्न अंचल कार्यालय में की गई है।अस्थावां,परवलपुर तथा राजगीर को छोड़कर सभी अंचलों में इनको पदस्थापित किया गया है।