नकटपुरा में जलजमाव की समस्या को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थल निरीक्षण,जल निकासी हेतु स्थाई समाधान की होगी व्यवस्था

नालंदा
जनादेश न्यूज़ नालंदा
बिहारशरीफ प्रखंड के नकटपुरा पंचायत के वार्ड नम्बर 16 में जल जमाव की समस्या के संबंध में स्थानीय लोगों द्वारा जिलाधिकारी को जानकारी दी गई थी। 
इस सबंध में आज जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने नकटपुरा जाकर समस्या को देखा उसके स्थाई समाधान हेतु विभिन्न विकल्पों पर स्थानीय लोगों के साथ विमर्श भी किया।
 उन्होंने मनरेगा या लघु जल संसाधन विभाग के माध्यम से समस्या के स्थाई निदान हेतु जल निकासी की स्थाई व्यवस्था की बात कही।
 संबंधित पदाधिकारियों को स्थल निरीक्षण कर जल निकासी हेतु उपयुक्त योजना का प्राक्कलन तैयार करने को कहा गया। जिनमें से सबसे उपयुक्त योजना का क्रियान्वयन कराया जाएगा।
इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी बिहार शरीफ एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।