धूमधाम से कायस्थ समाज ने की भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना

जमुई
जनादेश न्यूज़ जमुई
जमुई (ब्यूरो अजीत कुमार/उपेन्द्र तिवारी) : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिला इकाई जमुई की ओर से चित्रगुप्त मंदिर,सुरेशपुरम जमुई में मंगलवार को चित्रगुप्त भगवान की पूजा धूमधाम सेे की गई। इस अवसर पर जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में कायस्थ समाज के लोग भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना में दिनभर मग्न दिखे। सुरेशपुरम स्थित चित्रगुप्त मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया गया। उसके बाद कायस्थ समाज के लोगों के बीच एक सहभोज का भी आयोजन किया गया। इस सह भोज में कायस्थ समाज के लोगों ने सपरिवार पहुंचकर एक साथ भोजन किया और भगवान चित्रगुप्त से सुखी जीवन का आशीर्वाद लिया। इस संबंध में मीडिया को जानकारी देते हुए अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के महासचिव डॉ मनोज कुमार सिन्हा ने बताया कि शीघ्र ही भगवान चित्रगुप्त मंदिर परिसर में मां दुर्गा की भी प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। चित्रगुप्त पूजन समारोह में कायस्थ समाज के साथ अन्य बहुत सारे लोगों ने भी बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और सह भोज का आनंद भी उठाया। चित्रगुप्त पूजा में पहुंचे जमुई के क्षेत्रीय विधायक विजय प्रकाश ने विधायक कोष से मंदिर परिसर में लगाए गए सोलर लाइट का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मंदिर के भूमि पूजन से लेकर आज तक वे निरंतर भगवान के दरबार में आशीर्वाद लेने पहुंचते रहे हैं। साथ ही उन्होंने वादा किया कि उनका यह क्रम आगे भी जारी रहेगा। इस मौके पर कायस्थ समाज के जिला अध्यक्ष अविनाश सिन्हा,मीडिया प्रभारी भूपेंद्र सिन्हा एवं अभिषेक सिन्हा,कोषाध्यक्ष राजीव कुमार सिन्हा,उपाध्यक्ष उमाशंकर प्रसाद,राकेश कुमार रंजन,मनोज कुमार पप्पू,विपिन सिन्हा,अमित सिन्हा,पुरुषोत्तम प्रकाश, ऋतुराज सिन्हा,यशराज सिन्हा राजकिशोर सिन्हा,निरज सिन्हा,रामप्रकाश प्रसाद, कृष्ण मोहन सहाय जितेंद्र सिन्हा सहित भारी संख्या में इस समाज के लोग मौजूद थे।