तीर्थंकर महावीर विद्यालय में इंटर हाउस रंगोली प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

जमुई
जनादेश न्यूज़ जमुई
सिकंदरा( प्रवीण कुमार दुबे) : लछुआड़ स्थित तीर्थंकर महावीर विद्या मंदिर वीरायतन में इंटर हाउस रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया विद्यालय के प्राचार्य जितेंद्र सिंह ने बताया कि वीरायतन की संस्थापिका आचार्य श्री चंदना जी के आशीर्वाद से नारी सशक्तिकरण के प्रयासों को और बल देने के लिए विद्यालय में प्रत्येक वर्ष इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इस बार बच्चों ने अपने रंगोली के माध्यम से चन्द्रयान-2, पुलवामा हमला,पर्यावरण बचाओ, मोदी सरकार की उपलब्धि, सोशल मीडिया के दुष्परिणाम, आदि को दर्शाने का प्रयास किया गया जो काफी आकर्षक लग रहे थे। रंगोली में शामिल हुए बच्चों में प्राची पांडे स्नेहा मोनी श्रेया निकिता संजना सलोनी सुहानी निक्की काजल खुशी सुरुचि आकांक्षा आदि ने भाग लिया मौके पर शिक्षक राजीव रंजन संजीव सिंह अजय कुमार नीरज कुमार रंजीत सिंह ब्रज किशोर दुबे संतोष कुमार चंदन कुमार इरशाद आलम सुरेश पांडे कुंदन कुमार दिवाकर सिन्हा ज्योतिन्द्र कुमार ब्यूटी कुमारी मोनी कुमारी पूजा कुमारी आभा सिंह रीता कुमारी कुंदनी कुमारी नीलम सिंह रूपम बर्नवाल आदि उपस्थित थे।