तीन दिनों से हो रही लगातार वर्षा से जन जीवन पर प्रतिकूल असर

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा : जिला में पिछले तीन दिनों से जमकर हो रही वर्षा से आमजन जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ना शुरू हो गया है। जबकि इस बारिश से किसानो में हर्ष देखा जा रहा है। मौसम विज्ञानं केंद्र के भारी बर्षा के अर्ल्ट के बाद जिला प्रशासन ने सभी अधिकारियो को भी अलर्ट मोड़ में ला दिया था।. सभी स्तर के अधिकारियो और कर्मचारियों की छुट्टी रद्द करते हुए आमलोगों की समस्या के लिए मुस्तैद रहने का निर्देश जारी किया था। अधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले चौबीस घंटा में सबसे ज्यादा 62 मिमी बारिश सदर प्रखंड शेखपुरा क्षेत्र में दर्ज किया गया। जबकि सबसे कम 28 मिमी बारिश घाटकुसुम्भा प्रखंड क्षेत्र में वर्षापात दर्ज किया गया। जिले के अरियरी प्रखंड क्षेत्र में भी जमकर बारिश हुआ। अरियरी प्रखंड क्षेत्र में इस दौरन 58 मिमी बर्षा दर्ज किया गया। उसी प्रकार बरबीघा में 28 मिमी, शेखोपुरसराय प्रखंड में 29 मिमी और चेवाडा 40 मिमी से ज्यादा वर्षापात दर्ज किया गया।. बताया गया कि जिला में औसतन 06.8 मिमी बारिश दर्ज किया जाता था । लेकिन चक्रवर्तीय आकस्मिक बारिश के कारण बर्षापात 41 मिमी दर्ज किया गया। आंकड़ो के तौर पर तो इसे भारी बर्षापात कहा जा सकता है। परन्तु इस भारी बर्षा ने भी जिले के सूखे नदियो में पानी भरने में सफल नहीं हो सका। तीन दिनों से लगातर बारिश के बाद जिले के विभिन्न नदियों में पानी का उफान आने लगा है। इन नदियो में पानी भर जाने से लोगो को धान के अलावा रबी फसल के भी आसार अच्छे हो जाने का अनुमान लगाया जा रहा था।