डीडीसी पर शिक्षक भारी, निलंबन आदेश को धता बताकर रह रहे हैं हेड मास्टरी

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा : जिला प्रशासन के आदेश की अवहेलना कर एक हाई स्कूल के प्रभारी एचएम पिछले दो माह से अपने पद पर बरकरार हैं। इस तरह जिले के अरियरी प्रखण्ड में पड़नेवाले हाई स्कूल ससबहना के चर्चित प्रभारी एचएम ने यह कहावत डीडीसी पर शिक्षक भारी , निलंबन आदेश को धता बताकर कर रहे हैं हेड मास्टरी को चरितार्थ कर रहें। मालूम हो कि सोमवार के दिन भी इस स्कूल के दजनों बच्चे कलेक्ट्रेट पहुँचकर स्कूल में बिगड़ती शैक्षणिक व्यवस्था , छात्रवृति , पोशाक और साइकिल की राशि से वंचित रखने जैसी शिकायत डीएम से की है। इस बाबत जिला शिक्षा पदाधिकारी नन्द किशोर राम ने बताया कि ससबहना हाई स्कूल के प्रभारी एचएम सुरेश चौधरी को डीडीसी शेखपुरा के पत्र से गत दो माह पूर्व 30 सितंबर 2019 को ही तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनका मुख्यालय प्रखण्ड विकास पदाधिकारी कार्यालय घाटकुसुम्भा बनाया गया था। जबकि उन्हें प्रभारी एचएम का प्रभार उसी स्कूल के वरीय शिक्षक पप्पू कुमार दास को देने को कहा गया था। लेकिन डीडीसी के आदेश का उल्लंघन करते हुए निलंबित शिक्षक सुरेश चौधरी दो माह बीत जाने के बाबजूद न तो दूसरे शिक्षक को एचएम का प्रभार सौंपे हैं और न ही निलंबन आदेश का पालन किये है। उन्होंने बताया कि स्कूल अवधि में वे अपनी पत्नी को स्कूल परिसर में अपने निजी सुरक्षकर्मी की तरह तैनात रखते है। जब कोई जांच अधिकारी या पदाधिकारी स्कूल जांच में पहुंचते हैं। तब उनकी पत्नी ही जांच अधिकारियों से अभद्रतापूर्वक बर्ताव कर उन्हें बैरंग वापस लौटने पर मजबूर कर देती है। ये निलंबित शिक्षक फिलहाल जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों से भारी पड़ रहे है। जबकि इस स्कूल का शैक्षणिक माहौल बिगड़ चुका है और स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे परेशान नजर आ रहे है।