डीएवी पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस के अवसर किया गया वृक्षारोपण

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा : बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर डीएवी पब्लिक स्कूल, चकंदरा मोड़, चेवाडा रोड़, शेखपुरा में वृक्षारोपण का कार्य किया गया। जिसमें अशोक,आम, महोगनी, सांगवान, पपीता और गुलमोहर आदि का 250 वृक्ष लगाया गया। इस अवसर श्री उदय‌ शंकर सिंह(रेन्जर), सरोज सिंह (पत्नी एस० डी० पी० ओ०, शेखपुरा),मोहम्मद इमाम ग़ज़ाली(लोजपा जिलाध्यक्ष),एस० डी० ओ० सूरज प्रसाद (विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल शेखपुरा), राजेश कुमार (डी एल एस ए सिविल कोर्ट ‌शेखपुरा) के अलावा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।विद्यालय प्राचार्य अरुण कुमार सिंह ने इस अवसर उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा उन्होंने वन विभाग डी एफ ओ सत्यजीत कुमार तथा उदय शंकर सिंह जी का आभार व्यक्त किया। जिनके कारण यह कार्यक्रम सफल रहा।वन विभाग की तरफ 250 पौधे उपलब्ध कराया गया। इसके बाद सभी लोगों ने ‌मिलकर हवन किया। तत्पश्चात वृक्षारोपण का कार्य आरंभ किया गया।इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य अरुण कुमार सिंह ने कहा कि हमें अपने पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना चाहिए। तभी चारों तरफ हरियाली होगी और मिट्टी के कटाव को भी रोका जा सकता है। उन्होंने ने यह भी कहा कि हमें यह पृथ्वी अपने पूर्वजों से विरासत में मिली है इसलिए हमारा यह परम कर्तव्य है कि हम इसकी सुरक्षा करें तथा इसे हरा- भरा बनाये रखें ।इसके अलावा उन्होंने सबको प्रोत्साहित करते ‌हुए कहा कि बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर हम लोग संकल्प लें कि हम सब पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे और हम लोग अधिक से अधिक वृक्ष‌ लगायेंगे तथा जल का संरक्षण करेंगे। हमें अपने आस – पास के लोगों ‌को भी वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित करना चाहिए।